14-Feb-2026
...


- 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार रायपुर (ईएमएस)। पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्र के थाना प्रभारियों द्वारा असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज खमतराई थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुल्लड़बाजी एवं आपसी गाली-गलौज कर लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हुल्लड़बाजी कर रहे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा लगातार उपद्रव करने एवं शांति भंग करने की आशंका को देखते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल निरुद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रूपेश दिवाकर (30 वर्ष), निवासी बुनियाद नगर, भनपुरी, भूपेंद्र कुमार चंद्राकर (39 वर्ष), निवासी विजयनगर, भनपुरी, दिगंबर पटेल उर्फ दिउ (35 वर्ष), निवासी बुनियाद नगर, भनपुरी, दिलीप साहू (29 वर्ष), निवासी रामेश्वर नगर, भनपुरी, नवल कुमार सिंह (36 वर्ष), निवासी रावाभाठा और संतोष साहू (48 वर्ष), निवासी विजयवाड़ा, भनपुरी शामिल है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/14 फरवरी 2026