पूर्णिया, (ईएमएस)। जिला परिषद पूर्णिया के सभागार में शनिवार को जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित किया गया। बैठक में अध्यक्ष, जिला परिषद, उपाध्यक्ष, जिला परिषद, सभी सदस्य एवं प्रमुखगण, पूर्णिया जिला, मुख्य कार्यापालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पूर्णिया अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पूर्णिया, जिला अभियंता, जिला परिषद, पूर्णिया, वन प्रमंडल पदाधिकारी, पूर्णिया, कार्यपालक अभियंता, ग्रा०कार्य०वि०, कार्य प्रमंडल, पूर्णिया, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, कार्यापालक अभियंता विद्युत आपूर्ति पूर्वी एवं पश्चिम के साथ-साथ जिला के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित जिला परिषद के सदस्यों एवं प्रखंडों के प्रमुखों द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु कई प्रस्ताव रखे गये एवं उन पर विस्तृत चर्चा की गई। 15वे वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग में शेष बची हुई राशि से आँगनबाड़ी मरम्मति करवाने, पेयजल आपूर्ति, छठ घाट एवं सफाई हेतु पक्की नाली आदि निर्माण कार्य कराने हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभागीय निदेश के आलोक में 15वें वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग में सभी सदस्यों से अध्यक्ष को सूची उपलब्ध कराने हेतु प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिले में बिजली की समस्या, बिजली पोल, जर्जर तार को बदलने एवं ट्रॉसफरमर बदलने इत्यादी क्षेत्र की समस्याओं को माननीय सदस्यों द्वारा रखा गया। जिसे प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने हेतु विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्णिया को बैठक में निर्देश दिया गया। जिला परिषद पूर्णिया की अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाकर आय उत्पादक परिसम्मति के रूप में बनाने हेतु प्रस्ताव रखा गया। संतोष झा- १४ फरवरी/२०२६/ईएमएस