राज्य
14-Feb-2026
...


पटना, (ईएमएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि गिरिराज सिंह ने जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की है और नफरत फैलाने वाली बातें कही है जो भारत के संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला और गंगा जमुना संस्कृति के खिलाफ दिया गया वक्तव्य है, जो कहीं से उचित नहीं है। भारत के संविधान में सभी धर्म के लोगों को अपने-अपने धार्मिक मान्यता, परंपरा रीति रिवाज के अनुसार रहने का अधिकार मिला हुआ है। लेकिन किसी पर भी उसकी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ जाकर कोई बातें थोपा जाना कहीं से भी ठीक नहीं है और इस बात को गिरिराज सिंह भी अच्छी तरह से जानते हैं और समझते हैं। गिरिराज सिंह ने जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की है उससे ही स्पष्ट होता है कि वह नफरत का माहौल बनाए रखना चाहते हैं और कहीं ना कहीं इसका लाभ पश्चिम बंगाल के चुनाव में लेना चाहते हैं भारतीय जनता पार्टी उनसे इस तरह का बयान दिलवा रही है । इन्होंने आगे कहा कि भारत के संविधान और संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ जाकर इस तरह की भाषा गिरिराज सिंह ने इस्तेमाल की है यह कहीं से उचित नहीं है। और वैसी भाषा इस्तेमाल की है जो देश की गंगा जमुना संस्कृति को कमजोर करने वाला भारत के संविधान में सभी धर्म के लोगों को मिली आजादी को कमजोर करने वाला वक्तव्य है। केंद्रीय मंत्री का इस तरह की भाषा विभेद पैदा करने वाला है देश के सभी धर्म को लोगों को अपने-अपने मानता और धार्मिक परंपरा के साथ जीने का अधिकार मिला हुआ है और देश के संविधान में यह व्यवस्था है की कोई भी किसी पर जबरिया कोई बातें नहीं थोप सकता है, लेकिन इधर हाल के दिनों में केंद्र सरकार और भाजपा जिस तरह के एजेंट की राजनीति कर रही है यह कहीं से भी ठीक नहीं है और ऐसी राजनीति से बचना चाहिए। संतोष झा- १४ फरवरी/२०२६/ईएमएस