राज्य
14-Feb-2026


इन्दौर (ईएमएस) एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स द्वारा जीरो एलिवेशन और जीरो पॉल्यूशन ट्रैक पर फुल मैराथन (42.195 किमी) का आयोजन पीथमपुर में आज 15 फरवरी को किया जा रहा है। एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के अनुसार यह मैराथन सभी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप आयोजित की जाएगी इसके लिए अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स एसोसिएशन से सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है। इसके परिणामस्वरूप इस मैराथन का समय विश्व की सभी प्रमुख मैराथनों के लिए क्वालीफाइंग टाइम के रूप में मान्य होगा। उन्होंने बताया कि भारत में पहली बार आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से लगभग 500 धावकों के भाग लेने की संभावना है। इस रन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बिब और टी-शर्ट प्रदान की जाएगी। इस दौरान रेस डायरेक्टर विजय सोहनी भी मौजूद थे। आनंद पुरोहित/ 14 फरवरी 2026