राज्य
14-Feb-2026


करदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत निगम ने अवकाश के दिन शहर के 167 स्थानों पर आयोजित किये राजस्व वसूली शिविर भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा संपत्तिकर, जल उपभोक्ता प्रभार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रभार सहित अन्य करों/ शुल्कों की वसूली प्रभावी ढंग से की जा रही है साथ ही करदाताओं को करो की अदायगी में सुगमता के दृष्टिगत अवकाश के दिनों में करदाताओं के निवास के निकट ही राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शनिवार को निगम द्वारा समस्त 85 वार्ड कार्यालयों सहित 167 स्थानों पर राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें करदाताओं ने समाचार लिखे जाने तक 01 करोड़ 81 लाख 37 हजार रूपये से अधिक की राशि निगम कोष में जमा कराई। निगम आयुक्त के आदेशों के परिपालन में निगम अमले द्वारा समस्त वार्ड कार्यालयों सहित शहर के 167 स्थानों पर अवकाश के दिन शनिवार को राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में करदाताओं ने संपत्तिकर, जल उपभोक्ता प्रभार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रभार सहित अन्य करों एवं शुल्कों की राशियों का भुगतान करते हुए समाचार लिखे जाने तक 01 करोड़ 81 लाख 37 हजार से अधिक की राशि निगम कोष में जमा कराई गई। निगम के राजस्व वसूली अमले ने करदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क के साथ ही दूरभाष व अन्य माध्यमों से राजस्व वसूली शिविरों के आयोजन के संबंध में जानकारी दी गई एवं करों/शुल्कों की राशि अदा करने हेतु प्रेरित भी किया। समस्त 21 जोनों के 85 वार्डों में वार्ड कार्यालयों सहित कुल 167 स्थानों पर आयोजित शिविरों में संपत्तिकर के 1305 करदाताओं ने 01 करोड़ 21 लाख 41 हजार 234 रूपये, जल उपभोक्ता प्रभार के 573 उपभोक्ताओं ने 37 लाख 07 हजार 967 रूपये तथा अन्य मदों में 22 लाख 88 हजार 720 रूपये की राशि निगम कोष में जमा कराई। हरि प्रसाद पाल / 14 फरवरी, 2026