राज्य
14-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय में मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी कविताई का आयोजन किया गया,जिसमें कवियों ने काव्य पाठ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ने बताया कविता के सभी रसों की समान मान्यता है। इसके साथ सभी कवियों को प्रस्तुतिकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पारस बिरला, आशीष पंवार, रिया मोरे, आकाश यादव, कुलश्रेष्ठ शर्मा, गौरव पटेल, पूजा राज, निशा रघुवंशी, नारायण दोगायां, शिवम सिंह, पवन जोशी, आशु सूर्यवंशी, प्रशांत राव चौकसे, नौशिन शेख, अनीता बिरला, आरती अंजाना, छात्रशाल कुशवाह, अनुराग, सौरव गौसर व शिवम त्रिपाठी आदि ने अपनी रचनाएं सुनाईं। कविताई में सभी सहभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवि आशीष पंवार ने किया। आनंद पुरोहित/ 14 फरवरी 2026