पूर्णिया, (ईएमएस)। पूर्णिया जिला का 256 वां स्थापना दिवस शनिवार दिनांक 14 फरवरी को धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ जिला वासियों द्वारा मनाया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम प्रेक्षागृह में माननीय, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, सदर विधायक विजय खेमका, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, कसबा विधायक नीतेश कुमार सिंह, रुपौली विधायक कलाधर मंडल, बायसी विधायक गुलाम सरवर तथा जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जिले में बेहतर काम करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं पुष्प प्रदर्शनी, कृषि यंत्रीकरण मेला, व्यंजन मेला, खेल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पूर्णिया स्थापना दिवस के मौके पर संबोधित करते हुए बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि पूर्णिया जिला बिहार के सबसे पुराने जिलों में एक है । जिसका गौरवशाली अतीत है और वर्तमान में सबसे तेजी से विकसित होने वाले जिलों में पूर्णिया का नाम शुमार है । वहीं सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि पूर्णिया ने बाढ़, सुखाड, काल और विकराल जैसे कई रूप देखे हैं। लेकिन आज पूर्णिया विकास के राह पर अग्रसर है । उन्होंने पूर्णिया वासियों को इसके लिए बधाई दी। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि कहा कि 1770 में पूर्णिया जिला का स्थापना हुआ है। इसके बाद इसमें कई नए आयाम जुड़ते गए। इस जिले का अपना पुराना इतिहास रहा है। भारत में स्वतंत्रता के बाद हम लोगों ने बढ़ चढ़कर विकास के पथ पर चलते हुए भारत को विकसित देश बनाएं। पिछले एक वर्ष से पूर्णिया जिले में कई योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। सबसे बड़ी योजना पूर्णिया का एयरपोर्ट है। यह काफी दिनों से लंबित था। मगर वर्तमान में 15 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री जी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। यहां से प्रतिदिन कुल पांच हवाई जहाज उड़ान भर रही हैं। जिसमें अब तक 120000(एक लाख बीस हाजार) यात्रियों द्वारा उड़ने भरी गई है। यह पूरे सीमांचल को गौरव के लिए अभिभूत कराया गया है। संतोष झा- १४ फरवरी/२०२६/ईएमएस