राज्य
14-Feb-2026
...


वार्ड क्र. 16 में 01 तथा वार्ड क्र. 18 में 03 बकायादारों के विरूद्ध की कार्यवाही भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा संपत्तिकर सहित अन्य करों एवं शुल्कों की वसूली प्रभावी ढंग से की जा रही है साथ ही करों का भुगतान न करने वालों के विरूद्ध संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अमले ने जोन क्र. 04 के वार्ड क्र. 16 में 01 एवं वार्ड क्र. 18 में 03 बड़े बकायादारों की संपत्तियां कुर्क की। निगम आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को निगम के अमले ने जोन क्र. 04 के अंतर्गत वार्ड क्र. 16 के भूखण्ड क्र. 28 बाग यासीन मोहम्मद खां सगीर कालोनी के मोहम्मद हनीफ द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 02 लाख 38 हजार 583 रूपये का भुगतान न करने पर उक्त बकायादार की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की। निगम अमले ने इसी जोन के वार्ड क्र. 18 के बी-14, इसरानी मार्केट, हमीदिया रोड के लक्ष्मण कुमार उदासी द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 55 हजार 617 रूपये, जी-10 इसरानी मार्केट हमीदिया रोड के राजकुमार द्वारा बकाया कर की राशि 02 लाख 11 हजार 264 रूपये तथा हमीदिया रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मार्केट की श्रीमती चिनम्मा थॉमस द्वारा बकाया कर की राशि 92 हजार 663 रूपये का भुगतान न करने पर उक्त बकायादारों की संपत्तियां कुर्क करने की कार्यवाही की। हरि प्रसाद पाल / 14 फरवरी, 2026