शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, फाल्गुन कृष्ण पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोद्रय पश्चिमे तिथि 14 चर्तुदर्शी, सोमवार, श्रवण नक्षत्रे, वल योगे, शशि करणे, मकर की चंद्रमा, सर्वार्थ सिद्ध योग 35/14 तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, लकड़ी का व्यापारी, सुन्दर प्रवृत्ति वाला, ट्रांसपोर्टर, ट्रक-बस मालिक, चालक, वक्ता-अधिवक्ता होगा। मेष राशि :- मान-प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे किन्तु व्यवसाय गति उत्तम अवश्य होगी। वृष राशि :- धन प्राप्ति के योग बनेंगे, नवीन मैत्री मंत्रणा अवश्य ही प्राप्त होगी। मिथुन राशि :- इष्ट मित्र सहायक रहेंगे, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि अवश्य होगी ध्यान दें। कर्क राशि :- बड़े-बड़े लोगों से मेल-मिलाप होगा तथा सुख-समृद्धि के योग अवश्य बनेंगे। सिंह राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास होगा, भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, रुके कार्य बन जायेंगे। कन्या राशि :- प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, संघर्ष में अधिकारी भी साथ अवश्य ही देंगे ध्यान दें। तुला राशि :- कुटुम्ब और धन की चिन्ता बनेगी, सोचे कार्य परिश्रम से पूर्ण होंगे, समय का ध्यान रखें। वृश्चिक राशि :- प्रत्येक कार्य में बाधा क्लेश युक्त रखे, स्थिति सामर्थ्य योग्य अवश्य बनेगी। धनु राशि :- भावनायें विक्षुब्ध होंगी, दैनिक कार्यगति मंद रहेगी, परिश्रम से कार्य बन जायेंगे। मकर राशि :- तनाव, क्लेश व अशांति, धन का व्यय होगा, मानसिक खिन्नता अवश्य ही बनेगी। कुंभ राशि :- कार्य कुशलता से संतोष, व्यवसायिक समृद्धि के साधन जुटायें, स्थिति पर नियंत्रण रखें। मीन राशि :- कुटुम्ब के कार्यों में उत्तम समय बीतेगा तथा हर्ष-उल्लास अवश्य ही बनेगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका