खेल
15-Feb-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। भारतीय स्टेट बैंक, भोपाल सर्किल द्वारा चीफ सेक्रेटरी इलेवन एवं सीजीएम इलेवन के बीच आयोजित यूनो ट्रॉफी क्रिकेट मैच का आयोजन आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह रोमांचक मुकाबला ओल्ड कैंपियन क्रिकेट ग्राउंड, भोपाल में हुआ। मैच से पूर्व प्रातः 9:30 बजे टॉस कराया गया, जिसमें दोनों टीमों के कप्तानों — सीएस इलेवन के कप्तान अनुराग जैन एवं सीजीएम इलेवन (एसबीआई) के कप्तान प्रभाष कुमार सुबुधि — की उपस्थिति में टॉस संपन्न हुआ। सीएस इलेवन एवं सीजीएम इलेवन के बीच खेला गया यह यह मुकाबला चीफ सेक्रेटरी इलेवन टीम ने 18 रनों से जीता। मैच में पहले बल्लेबाजी चीफ सेक्रेटरी इलेवन ने की और 167 रन 5 विकेट पर बनाएं जबकि सीजीएम इलेवन ने 20 ओवर में 149 रन 5 विकेट पर बनाए और इस तरीके से चीफ सेक्रेटरी इलेवन ने 18 रनों से मैच में जीत दर्ज की मैच में बेस्ट ऑलराउंडर करण, भारतीय स्टेट बैंक रहे जिन्होंने बेटिंग में 27 रन बनाए और बोलिंग में चार ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए इसी तरह से मैन ऑफ द मैच हिमांशु चंदा सीएस इलेवन टीम के रहे जिन्होंने 46 रन और एक विकेट लिया। मैच में बेस्ट बॉलर का अवार्ड अनुराग जैन को मिला जिन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया और मैच का पासा पलट दिया। खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि भारतीय स्टेट बैंक और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और सकारात्मक कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने में भी सफल रहा। हरि प्रसाद पाल / 15 फरवरी, 2026