15-Feb-2026
...


- महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के लिए पारंपरिक हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया - महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन शिवपुरी (ईएमएस)। गोरखनाथ महिला सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के लिए पारंपरिक हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गोरखनाथ शिव मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान समिति की महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ पर हल्दी और मेहंदी अर्पित की तथा माता पार्वती को भी विधि-विधान से हल्दी-मेहंदी लगाई। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार की गूंज रही, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति की महिलाओं ने बताया कि महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन पर्व है, जिसे पूरे भारतवर्ष में श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। शिवपुरी को शिव की नगरी माना जाता है, इसलिए यहां यह पर्व विशेष उत्साह और आस्था के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान शिव और माता पार्वती से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। रंजीत गुप्ता/ईएमएस/15/02/2026