नई दिल्ली (ईएमएस)। गूगल जल्द ही एंड्राएड 17 का पहला बीटा वर्जन रोलआउट करने वाला है। गूगल कंपनी पहले ही एंड्राएड 16 क्वार्टरली प्लेटफॉर्म रिलीज 3 (क्यूपीआर3) बीटा 2.1 अपडेट टेस्टर्स के लिए जारी कर चुकी है, और अब फाइनल बीटा चरण की ओर बढ़ते हुए एंड्राएड 17 बेटा 1 लॉन्च की तैयारी कर रही है। एंड्रॉयड बीटा टीम ने कन्फर्म किया है कि नया बीटा वर्जन कंपनी के बीटा प्रोग्राम में एनरोल यूजर्स को जल्द मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि, गूगल ने फिलहाल नए ओएस के डिजाइन, फीचर्स, यूजर इंटरफेस और डिवाइस कम्पैटिबिलिटी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। साझा किए गए एक अपडेट के अनुसार, एंड्राएड 17 बेटा 1 सबसे पहले उन पिक्सेल यूजर्स को मिलेगा जो पहले से बीटा प्रोग्राम में एनरोल हैं। इनके लिए अपडेट ऑटोमैटिक रूप से रोलआउट होगा। अगर कोई यूजर यह नया बीटा वर्जन नहीं चाहता, तो उसे एंड्राएड 16 क्यूपीआर3 इंस्टॉल करने के बाद बीटा प्रोग्राम से तुरंत ऑप्ट आउट करना होगा। ऐसा न करने पर डिवाइस को अपने आप एंड्राएड 17 बेटा 1 का 26क्यू2 फर्मवेयर मिल जाएगा। बीटा प्रोग्राम से बाहर निकलने के लिए यूजर्स को स्टेबल क्यूपीआर3 बिल्ड का इंतजार करना पड़ेगा, जिसके लिए गूगल जल्द ओटीए अपडेट भेजेगा। ध्यान रखने वाली बात है कि बीटा से बाहर निकलते समय डाउनग्रेड प्रक्रिया के तहत डिवाइस का पूरा डेटा डिलीट हो जाएगा। इसलिए यह कदम सोच-समझकर उठाना होगा। बीटा टेस्टिंग यूजर्स को ओएस का शुरुआती अनुभव देने, फीडबैक साझा करने और बग रिपोर्ट करने का मौका देती है जिससे कंपनी अंतिम रिलीज से पहले सॉफ्टवेयर को और बेहतर बना पाती है। सुदामा/ईएमएस 16 फरवरी 2026