- चांदी 5,871 रुपए कमजोर, सोने में 1,038 की गिरावट नई दिल्ली (ईएमएस)। सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी के वायदा कारोबार में कमजोरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोमवार को सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 896 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,999 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,55,895 रुपये था। इस समय सोना 1,038 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,867 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान इसने 1,55,100 रुपये का उच्च और 1,54,717 रुपये का निचला स्तर छुआ। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने सोना 1,80,779 रुपये के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचा था। चांदी के वायदा भाव में भी शुरुआत से ही दबाव दिखा। एमसीएक्स पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट 5,871 रुपये टूटकर 2,38,489 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,44,360 रुपये था। इस समय चांदी 7,553 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,807 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। दिन में इसने 2,38,489 रुपये का उच्च और 2,36,100 रुपये का निचला स्तर बनाया। इस साल चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नरमी का रुख रहा। कॉमेक्स पर सोना 5,050 डॉलर प्रति औंस पर खुला और बाद में 21.60 डॉलर गिरकर 5,024.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। इस वर्ष सोना 5,586.20 डॉलर के उच्चतम स्तर तक जा चुका है। वहीं चांदी 77.55 डॉलर पर खुली और 1.69 डॉलर की गिरावट के साथ 76.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई। इस साल इसका उच्चतम स्तर 121.79 डॉलर प्रति औंस रहा है। कुल मिलाकर बाजार में फिलहाल मुनाफावसूली का असर दिखाई दे रहा है। सतीश मोरे/16फरवरी ---