व्यापार
16-Feb-2026
...


- सेंसेक्स 82500 और निफ्टी 25500 के पार मुंबई (ईएमएस)। वै‎श्विक बाजारों से ‎मिले खराब संकेतों की वजह से सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत ‎‎गिरावट के साथ हुई लेकिन कारोबार बढ़ने के साथ ही रिकवरी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 262 अंकों की बढ़त के साथ 82,591 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि ‎निफ्टी 50 75 अंकों की तेजी के साथ 25,546 पर कारोबार करता दिखा। निवेशकों की धारणा फिलहाल सकारात्मक है, हालांकि आगे की दिशा कई घरेलू और वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगी। इस सप्ताह बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व और ‎रिजर्व बैंक ऑफ इं‎डिया की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठकों के मिनट्स पर रहेगी। ब्याज दरों के भविष्य के संकेत इक्विटी बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफआईआई) की गतिविधियां भी बाजार की चाल तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी। वहीं पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1048.16 अंक गिरकर 82,626.76 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 336.10 अंक गिरकर 25,471.10 अंक पर बंद हुआ था। सतीश मोरे/16फरवरी ---