क्षेत्रीय
16-Feb-2026
...


सरगुजा(ईएमएस)। जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पहला हादसा दरिमा थाना क्षेत्र में हुआ। समीर मिंज निवासी शिवपुर गांव अपने साथी के साथ बाइक से हरिहरपुर से घर लौट रहा था। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर समीर को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरा हादसा जशपुर मार्ग पर बरपारा के पास हुआ। समीर (22 वर्ष) निवासी सुरेशपुर गांव बाइक से अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।