नई दिल्ली (ईएमएस)। पीरागढ़ी तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी कमरुद्दीन को पांच दिन की पुलिस रिमांड के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। जांच अभी शुरुआती चरण में है, जिसमें पुलिस अन्य संभावित सहयोगियों और आरोपी की पिछली आपराधिक संलिप्तता की तलाश कर रही है। पुलिस अब इन जानकारियों और हत्या से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि जांच अभी प्राथमिक चरण में है। यदि नए तथ्य या सबूत सामने आते हैं तो ऐसी स्थिति में पुलिस कानून सम्मत प्रक्रिया के तहत अदालत से कमरुद्दीन की दोबारा पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/16/फरवरी/2026