(नई दिल्ली) नई दिल्ली (ईएमएस)। कराला गांव की गलियों में आठ महीने से गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। लगभग एक हजार घरों और तीन स्कूलों के बच्चे प्रभावित हैं। लोग गंदे पानी के बीच से निकलने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटनाओं और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय पार्षद के अनुसार, पीडब्ल्यूडी नालों के निर्माण के कारण जल निकासी बाधित है।करीब आठ माह से गांव की दो किलोमीटर से अधिक गलियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में गांव के करीब एक हजार घरों के आसपास नाली का पानी ओवरफ्लो होकर भर जाता है। जिसकी वजह से लोगों का घरों से निकलने के लिए पानी के बीच राह तलाशनी पड़ती है। वहीं, गांव की करीब 5-6 गलियों में पानी के बीच से गुजरते समय हादसे का आशंका भी बनी रहती है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/16/फरवरी/2026