क्षेत्रीय
16-Feb-2026
...


कांकेर(ईएमएस)। नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने करीब 5 लाख रुपये की ठगी की थी। जांच में यह भी सामने आया कि उसके खिलाफ नरहरपुर क्षेत्र में भी एक अन्य ठगी का मामला दर्ज है। अलबेलापारा निवासी छबीलाल मण्डावी (52) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2025 में उन्होंने HDFC Bank कांकेर शाखा में पर्सनल लोन के लिए आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया के दौरान बैंक से जुड़ा बताने वाला आरोपी लक्ष्मण साहू, निवासी बरदेभाटा, उनके मोबाइल में लोन ऐप डाउनलोड कर 6,39,456 रुपये का लोन स्वीकृत करवाया और राशि खाते में जमा कराई। आरोप है कि इसी रकम में से 5 लाख रुपये आरोपी ने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने बरदेभाटा से आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।