क्षेत्रीय
ठाणे, (ईएमएस)। ठाणे में घोड़बंदर रोड पर गायमुख पोस्ट के सामने एक बेकाबू कार ने 10 से 12 कारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे से सड़क पर बड़ा ट्रैफिक जाम लग गया। कुछ घंटों बाद ट्रैफिक ठीक से चालू हो सका। टक्कर के बाद कार का ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस हादसे में रिक्शा समेत दूसरी गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। हादसे में घायल रिक्शा ड्राइवर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है। स्वेता/संतोष झा- १६ फरवरी/२०२६/ईएमएस