क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) संस्था बस्ती फाउंडेशन द्वारा गरीब बस्तियों में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित किये जाने के सेवा कार्य के लिए संस्था को सेवा सारथी सम्मान देते जैन सोशल ग्रुप प्रॉमिनेंट ने सामाजिक मुद्दों पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बच्चों में मोबाइल की लत से बढ़ रही समस्याओं को लेकर सार्थक संदेश दिया गया। संस्थापक अध्यक्ष हितेश जैन के अनुसार कार्यक्रम में बच्चों ने ही नृत्य नाटिका व तख्तियों के माध्यम से विभिन्न स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर ग्रुप द्वारा समाज में बेहतर कार्य कर रहे समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। आनंद पुरोहित/ 16 फरवरी 2026