जबलपुर, (ईएमएस)। हनुमानताल थानान्तर्गत गत वर्ष मई में घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कठोरी थाना मनगवां रीवा से एक युवक के कब्जे से मुक्त कराकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया है। पूछताछ के दौरान किशोरी नेबताया कि आरोपी युवक उसे बहला फुसला कर ले गया था पुलिस ने किशोरी को दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हनुमानताल पुलिस ने बताया कि गत वर्ष २९ मई को एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी कि दोपहर लगभग १२ बजे उसकी १७ वर्षीय बेटी घर से बिना बताये कहीं चली गई है। पुलिस ने अधीक्षक ने किशोरी के अपहरण की आशंका जताते हुए ४ हजार रूपए का ईनाम घोषित कर किशोरी की दस्तयाबी के लिए एक टीम का गठन किया था। टीम ने मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छतरपुर रीवा मनगवां बैतुल में दबिश दी। गत १२ फरवरी को रेलवे स्टेशन जबलपुर में पुलिस ने उक्त किशोरी को अपहर्ता शुभलाल साकेत के चंगुल से मुक्त कराकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया है। सुनील साहू / शहबाज/ 15 फरवरी 2026