क्षेत्रीय
16-Feb-2026
...


- किराना दुकान पर सामान खरीदते समय हुई थी कहासूनी भोपाल(ईएमएस)। शहर के मिसरोद थाना इलाके में किराना दुकान पर नाबालिग भांजे के साथ सामान खरीदने गये महाराष्ट्र से आए युवक की मामूली विवाद के बाद हत्या किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दुकान पर मृतक का आरोपी युवक से उसका मामूली विवाद हुआ गुस्सायेआरोपी ने अपने पास रखे छुरे से उस पर घातक वार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पवन गवई गांव (26) मल्लापुर जिला नादुरा का रहने वाला था। उसकी विवाहित बहन मिसरोद के जाटखेड़ी में रहती है। पवन अपनी बहन से मिलने के लिए बीती 14 फरवरी को भोपाल आया था। रविवार रात वह अपने नाबालिग भांजे को साथ लेकर जाटखेड़ी की एक दुकान पर किराना सामान लेने पहुंचा था। दुकान पर मोहल्ले में ही रहने वाला आरोपी बल्लू रिछारिया पहले से बैठा था। उसने पवन को देखकर कमेंटस करते हुए कहा की महाराष्ट्री यहां कैसे घूम रहा है। उसकी बात पर पवन ने आपत्ति जताते हुए कहा की तुम से पूछकर थोड़ी आऊंगा। उसकी बात पर आरोपी बल्लू ने पवन को थप्प्ड़ मार दिया। इस पर पवन ने भी उसे चांटा जड़ दिया। इसके बाद उनके बीच विवाद बढ़ गया और गुस्साए आरोपी बल्लू ने अपने पास रखा धारदार हथियार निकालकर पवन के सीने पर घात वार कर दिया। हथियार सीने में अंदर तक बैठ जाने उसे उसके गहरा घाव हो गया। वारदात के बाद बल्लू मौके से फरार हो गया। वहीं नाजूक हालत में पवन को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया जहॉ रविवार-सोमवार की करीब आधी रात को उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली की सूचना पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेजते हुए जांच शुरू की। जिसके बाद हत्या का प्रकरण दर्ज किया। सूत्रो के मुताबिक पुलिस ने फौरन ही घेराबंदी करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जुनेद / 16 फरवरी