क्षेत्रीय
16-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | नगर निगम द्वारा आयोजित विभागीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत आज एमएलबी कॉलेज के ग्राउंड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट प्रथम मैच में विद्युत और गौशाला के मध्य हुआ। जिसमें विद्युत विभाग की टीम विजयी रही। दूसरा मैच सम्पत्तिकर और मदाखलत के मध्य हुआ, जिसमें सम्पत्तिकर की टीम विजयी रही। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार खेल विभाग द्वारा आयोजित द्वितीय अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में एमएलबी कॉलेज पर क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आज का पहला मैच विद्युत् और गौशाला के मध्य हुआ। विद्युत् विभाग के कप्तान श्री रामबाबू दिनकर की रणनीति से विद्युत विभाग ने गौशाला को 5 विकेट से हराया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच श्री हरेंद्र मिश्रा (40 रन) रहे। वहीं दूसरा मैच सम्पत्तिकर और मदाखलत के मध्य हुआ, दोनों ही टीमों के मध्य यह मैच संघर्ष पूर्ण रहा, अंत में सम्पत्तिकर के कप्तान श्री उपेन्द्र यादव ने रणनीति बनाते हुए मैच में वापसी कर मदाखलत को 5 विकेट से हराया। इस टूर्नामेंट में नगर निगम के 21 विभागों की टीमें हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट का उद्देश्य जन जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ साथ विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करना और कर्मचारियों में स्वास्थ्य से प्रति जागरूकता, तनाव कम करना और खेल के प्रति जागरूक करना है। क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन अपर आयुक्त प्रदीप तोमर के निर्देशन में सहायक खेल अधिकारी जितेन्द्र यादव द्वारा किया जा रहा है। मैच के दौरान आयोजन समिति के सदस्य सहायक खेल अधिकारी श्री नमन कौरव उपस्थित रहे।