क्षेत्रीय
16-Feb-2026
...


- शिव बारातः 4 किमी का सफर 6 घंटे सीहोर (ईएमएस)। महाशिवरात्रि पर निकाली गई शिव बारात को शिवमयी बनाने के लिए आठ राज्यों के कलाकार आए। यहीं नहीं पहली बार एआई मॉडल पर आधारित झांकियां भी निकाली। आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार इस तरह किया गया था कि शिव बारात शुरु होने से करीब 2 घंटे पहले ही लोग मेन रोड के दोनों और दुकानों के बाहर डेरा डालकर बैठ गए। शाम 6 बजे इंदौर नाका स्थित श्री बटेश्वर महादेव मंदिर से शिव बारात प्रारंभ हुई। जो शहर के प्रमुख मानों से होते हुए वापस श्री काशीपति विश्वनाथ मंदिर हनुमान फाटक करने पहुंची। जहां महाआरती के बाद शिव बारात का समापन हुआ। 4 किमी का सफर शिव बारात ने 6 घंटे में पूरा किया। महाशिव रात्रि आयोजन के अध्यक्ष एवं चल समारोह के प्रभारी राजीव गुजराती का अनेक सामाजिक संस्था द्वारा पुष्प माला , और साफा बांध कर आत्मीय स्वागत सम्मान किया गया । जैन समाज ने किया आत्मीय स्वागत मेन रोड पर संत भवन के सामने जैन समाज ने पुष्प वर्षा कर बाबा महाकाल की आरती कि एवं आयोजन के अध्यक्ष राजीव गुजराती तथा सभी चल समारोह मे शामिल का पुष्प माला एवं साफा बांध कर आत्मीय स्वागत किया । शिव बारात में समिति के संस्थापक लोकेश सोनी, चल समारोह प्रभारी राजीव गुजराती सहित महा शिवरात्रि उत्सव समिति के प्रमुख संरक्षक सत्री महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर, कमलेश अग्रवाल, पंकज गुप्ता, आयुष सोनी, प्रभारी ऋषि सोनी, राजू खत्री, राजेश राय, यश अग्रवाल, ऋषि सोलंकी, विवेक राठौर, धीरू यादव, मोनी शर्मा, पंकज राय, मनोज शर्मा, यश यादव सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु शामिल हुए। चल समारोह की शुरुआत में ध्वज लेकर बालिकाओं की टीम ढोल के साथ चल रही थी। यही नहीं झांकी में मां गंगा श्रद्धालुओं के ऊपर अपनी धारा बरसाते हुए चल रही थी जो आकर्षण का केंद्र रही। महाकाल की भस्म आरती का अलौकिक नजारा महाकाल की अलौकिक लाईव झांकी भस्म आरती देखते ही बन रही थी। विशाल अघोरी एण्ड हुर दिल्ली, नवाब विनय आर्ट ग्रुप जम्मू, भस्म रमैया भक्त मण्डल उज्जैन, बटेश्वर महादेव भक्त मण्डल सीहोर, इन्दौर, भोपाल, बैरसिया, की आकर्षक इराकिन्य राजस्थान का भूम्स के साथ 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए। यही नहीं श्याम प्रेमी ग्रुप जबलपुर, गुरू तेज बहादुर एंड गतका अखाड़ा पंजाब सोनू सांवरिया एंड ग्रुप पंजाब, प्रतीक 21 रंगोली आर्टिस्ट कोरापुर महाराष्ट्र शिव कन्या ढोल ग्रुप छिंदवाड़ा को प्रस्तुति को भी लोगों ने खूब महाकाल आर्ट ग्रुप कोटा और इंदौर के कलाकारों द्वारा बाबा महाकाल की इराकियां देखते ही बन रही थी। स्थानीय कलाकारों ने भोलेनाथ के आदि योगी स्वरूप की भव्य प्रतिमा के साथ भक्तो को 12 ज्योति लिंग के दर्शन कराए। विमल जैन,16 फरवरी, 2026