16-Feb-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। राजधानी की क्राइम ब्रांच टीम ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 214 ग्राम चरस व मोबाइल सहित दो लाख से अधिक का माल जप्त किया है। क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की मुखबिर से सूचना मिली थी की इंद्रा नगर पंप हाउस के पास बैरागढ़ क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक चरस लेकर खड़ा है, जो उसकी डिलेवरी देने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा है। खबर मिलते ही टीम ने मौके पर पंहुचकर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रंजीत मारन उर्फ भूरा (23) निवासी ग्राम बिसनखेड़ी थाना गांधी नगर, हाल पता बैरागढ़ के रुप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 2 लाख 14 हजार कीमत का चरस रखा बरामद हुआ। आरोपी से एक मोबाइल सहित नगदी भी जप्त की गई है। अफसरो ने बताया की पकड़ा गया आरोपी मेहनत-मजदूरी का काम करता है, उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच और बैरागढ़ थाने में पूर्व से पॉच अपराधिक मामले दर्ज है। एनडीपीएस का मामला कायम कर उसे गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस उससे चरस लाने और बेचने के संबध में पूछताछ कर रही है। जुनेद / 16 फरवरी