16-Feb-2026
...


-हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या भोपाल (ईएमएस) । गौतम नगर थाना क्षेत्रांर्गत शाम 5 बजे एक महिला की चाकू मार हत्या कर दी । आरोपी ने महिला पर 13 बार वार किए। इनमें 9 सीने, 3 पेट और एक गर्दन पर लगे। हत्या करने के बाद आरोपी ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। परिजनों का कहना है कि महिला आरोपी को गुरु भाई मानती थी, वह पिछले 6 महीने से घर छोड़ने का दबाव बना रही थी, इसी के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अपने 3 बच्चों की हत्या के मामले में सजा काट चुका है। पिछले साल ही जेल से रिहा हुआ था। तब से वह यहीं आकर रहा था। महिला का पति प्रीतम कुशवाहा ड्राइवर है। पति और उसके बेटे की गैर मौजूदगी में आरोपी सोमवार शाम उसके घर पहुंचा। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। मृतक महिला के दामाद महेश कुशवाहा ने बताया कि प्रीतम कुशवाहा सागर जिले में स्थित तेंदूखेड़ा गांव का रहने वाला था। उसने अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी थी। पिछले साल जेल से छूटने के बाद गांव गया तो ग्रामीणों ने उसे रहने नहीं दिया। तब प्रीतम भोपाल आ गया। मेरी सास दुर्गा उसी के गांव की थी, वह उसे गुरु भाई मानती थी। जुनेद/16फरवरी2026