हरिद्वार (ईएमएस)। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एंव थाना प्रभारियों के साथ बैठक ली। बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारियों से उनका परिचय प्राप्त कर उनके सर्किल एंव थानों से सम्बन्धित जानकारियां लेते हुए निर्देशित किया गया कि सभी आपसी समन्वय बेहतर बनाएंगे। साइबर फ्रॉड़ होने पर उस पर एक्शन लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत करेंगे। एसएसपी ने कहा कि थाना प्रभारी जनता के लिए मिलने के लिए फि़क्स समय निर्धारित करें, ताकि फरियादी को अनावश्यक इधर-उधर भटकना ना पडे, यदि थाना प्रभारी बाहर है, तो वह थाने में जिम्मेदार अधिकारी को अपने कार्यों की जिम्मेदारी सौपेगे और वापसी पर उनसे फीड़ बेक लेते हुए उन शिकायतों की समीक्षा स्वयं करेंगे। जिससे की फरियादी को न्याय मिल सके और उसकी समस्या का भी समाधान भी हो सकें। उन्होंने कहा कि आजकल विभिन्न प्रकार की नशे की शिकायतें प्राप्त हो रही है। जिसमें अधिकांश युवा नशे की गर्त में आ रहे है, सभी थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें की हम जिस आरोपी को नशे में गिरफ्तार कर रहें है, हमें यह पूरी कार्यवाही भी करनी है की यह नशा कहां से ला रहा है। हमें आखिरी व्यक्ति तक जाकर कार्यवाही करनी है, चाहे इसमें समय कितना ही लग जाए, यह सभी थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी व प्राथमिकता है। कप्तान ने कहा कि प्रत्येक सर्किल में प्रातः कालीन एंव सांय कालीन चैकिंग अवश्य कराई जाये। जिसकी समीक्षा पुलिस अधीक्षक नगर और देहात स्वयं करेगें। किसी भी प्रकार की घटना होने पर उसकी सूचना जिम्मेदार अधिकारी को अवश्य दी जाए। जिससे की समय रहते हुए उसमें कार्यवाही किया जा सकें। (फोटो-19) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/16 फरवरी 2026