राज्य
16-Feb-2026


भोपाल (ईएमएस) । राजधानी में एमपी नगर के जोन 2 में स्थित द लेजी कैफे में चाय पीने की बात को लेकर 5 से 6 युवकों ने कैफे के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। विवाद के दौरान आरोपियों ने पथराव भी किया। इससे कैफे के एक कर्मचारी के सिर में चोट आई है। कैफे कर्मचारियों ने भी युवकों के साथ मारपीट की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। टीआई जयहिंद शर्मा के चाय पीने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद, कैफ़े कर्मचारियों और छात्रों के बीच मारपीट हुई है। हालांकि दोनों ही पक्षों से कोई शिकायत अब तक दर्ज नहीं कराई गई है। सूचना के आधार पर मामले की तस्दीक कराई जा रही है। ईएमएस/16फरवरी2026