राष्ट्रीय
17-Feb-2026


मीरजापुर,(ईएमएस)। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार रात में विंध्यधाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना की। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। वह वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद विंध्यधाम पहुंचे। यहां विधायक समेत कई लोगों ने अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मां का दर्शन करने के बाद हिमंत सरमा ने कहा कि राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार है। देश में कोई भी राहुल वादी नहीं है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा टीपू सुल्तान और छत्रपति शिवाजी को एक बराबर सम्मान दिए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि इन लोगों की बात का कोई मतलब नहीं हो सकता। एक हिंदू रक्षक थे तो दूसरा हिंदू भक्षक फिर दोनों बराबर सम्मान के अधिकारी कैसे हो सकते है। उन्होंने कहा कि असम की हालत बहुत खराब है। वहां चालीस फीसदी मुसलमानों की आबादी है, जिसमें से तीन से चार फीसदी भारतीय है। बाकी करीब 36 प्रतिशत कांग्रेस शासनकाल में बांग्लादेशी से आकर बसे हैं। सिराज/ईएमएस 17फरवरी26