राज्य
18-Feb-2026
...


भोपाल,(ईएमएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश कर दिया हैं। खास बात ये रही कि इस बार वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में तीसरे दिन पेपरलेस बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रजा के सुख में राजा का सुख है। प्रजा के हित में राजा का हित है। महिला, युवा, किसान और गरीबों के लिए बजट है। कृषि वर्ष होने से बजट किसानों को समर्पित रहेगा। प्रदेश में 28 प्रतिशत युवा हैं। युवाओं के लिहाज से भी बजट है। बजट में तीन साल की प्लानिंग की झलक है।सदन में उन्होंने बताया कि गरीबी को आय से नहीं स्वास्थ्य, स्वच्छता से भी आंका गया है। ऋण प्रबंधन और अर्थ प्रबंधन में पारदर्शिता है। वहीं डिप्टी सीएम ने बताया कि 2 साल में 33 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं। 8 लाख करोड़ के काम शुरू हो चुके हैं। बजट की प्रमुख और बड़ी बातें लाडली बहना योजना के 23 हजार 882 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सिंचाई परियोजनाओं के लिए 14 हजार 742 करोड़। श्रम विभाग के लिए 1 हजार 335 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। किसानों को 3000 करोड़ से 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना के लिए 21630 करोड़ की मंजूरी दी गई है। मत्स्य उत्पादन के लिए 412 करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत अब तक 4 करोड़ 61 लाख खाते खोले जा चुके हैं। जनजातीय क्षेत्रों के 11,277 गांवों के विकास के लिए 793 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 1 करोड़ 54 लाख पंजीयन प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 3 करोड़ 64 लाख पंजीयन अटल पेंशन योजना में 46 लाख पंजीयन हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 23 हजार 747 करोड़ का प्रवधान किया है। सिंहस्थ के लिए 21 हजार 561 करोड़, अभी 13 हजार के काम चल रहे हैं। भोपाल और इंदौर को 972 इलेक्ट्रिक बस मिलेंगी। बुंदेलखंड के सागर में 1500 एकड़ जमीन पर इंडस्ट्रियल पैकेज की घोषणा। 12 हजार करोड़ रुपये सड़क-पुलिया के लिए। वीरेंद्र/ईएमएस/18फरवरी2026