क्षेत्रीय
18-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। बाहरी दिल्ली के आदर्श नगर में मंगलवार देर रात एक घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश और पुराने आपराधिक मामलों का संदेह है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस के मुताबिक देर रात बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने पीड़ित के घर के बाहर पहुंचकर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और घटना की सूचना पुलिस को दी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/18/फरवरी/2026