- शादी का दवाब बना रही थी इसलिए प्रेमी ने ही ले ली जान जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर के नुनसर पुलिस चौकी क्षेत्र में लगभग चार दिन पूर्व हत्या कर फेंकी युवती की लाश की गुत्थी लगभग सुलझ गई है। पुलिस द्वारा की गई पडताल में युवती की हत्या उसके ही प्रेमी द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आयी है। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर ही उसने युवती को रास्ते से हटानेक का र्णिय लिया और हत्यरा कर लाश को नुनसर के लमती में खेत में फेंका था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतिका और प्रेमी दोनों ही तिलवारा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। ज्ञातव्य हो कि नुनसर पुलिस चौकी अंतर्गत सुनसान इलाके में एक खेत की मेढ पर युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तमाम कडियां जोउने के बाद अंतत: पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है परंतु उमामले का अभी खुलासा करने से पुलिस परहेज कर रही है।