खेल
18-Feb-2026


मैड्रिड (ईएमएस)। चैंपियंस लीग फुटबॉल में नस्लीय भेदभाव का मामला सामने आने से खेल की छवि को करारा झटका लगा है। रियाल मैड्रिड के खिलाड़ी विनीसियस जूनियर ने कहा है कि बेनफिका के खिलाफ विजयी गोल करने के बाद उनके ऊपर नस्लीय कमेंट किये गये। इस मामले के कारण खेल भी रोक दिया गया। विनीसियस ने कहा कि रियाल मैड्रिड की 1-0 से जीत के दौरान ही विरोधी टीम के खिलाड़ी ने अपमान करने के लिए उनपर एक नस्लीय कमेंट किये। वहीं मैड्रिड के डिफेंडर ट्रेंट अलेक्जेंडर अर्नोल्ड ने भी मैच के बाद माना है कि उन्हें भी इस प्रकार के भेदभाव का सामना करना पड़ा है हालांकि उन्होंने इसपर अधिक ध्यान नहीं दिया है। ऐसा होना फुटबॉल के लिए अच्छा नहीं है। वहीं लीग के एक अन्य मुकाबले में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने कड़े संघर्ष के बाद मोनाको को हराया। पीएसजी एक समय दो गोल से पीछे चल रही थी पर स्थानापन्न खिलाड़ी डेज़ायर डूए के गोल से वह अंत में 3-2 से जीत गयी। अन्य मैचों में गैलाटासराय ने युवेंटस को 5-2 से पराजित किया जबकि बोरुसिया डॉर्टमुंड ने अटलांटा को 2-0 से हराया। गिरजा/ 18 फरवरी ईएमएस 2026