नई दिल्ली (ईएमएस)। औकिब नबी की घातक गेंदबाजी से जम्मू-कश्मीर ने पश्चिम बंगाल को छह विकेट से हराकर पहले बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। . औकिब ने इस सेमीफाइनल मैच में सबसे अधिक 9 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस गेंदबाज ने पहली पारी में 5 जबकि दूसरी पारी में 4 विकेट लेने के अलावा बल्लेबाजी के दौरान नौवें नंबर पर उतरते हुए 42 रन भी बनाये। इस मैच में जीत के लिए मिले 126 रनों के लक्ष्य को जम्मू-कश्मीर ने चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। वंज शर्मा और अब्दुल समद ने अच्छी साझेदारी कर टीम को जीत दिलायी। इस मैच की पहली पारी में 328 रन बनाने वाली बंगाल की टीम दूसरी पारी में औकिब के सामने टिक नहीं पायी और केवल 99 रनों पर ही आउट हो गयी। वहीं जम्मू -कश्मीर ने पहली पारी में 304 रन बनाए थे. बंगाल की टीम को इस मैच में पहली पारी के आधार पर 302 रनों की बढ़त मिली थी पर दूसरी पारी में उसके बल्लेबाज विफल रहे। उसने दूसरी पारी में 20 ओवर में ही 77 रनों पर 6 गंवा दिये। इसके बाद अंतिम सत्र में उसके चार विकेट भी निकल गये और पूरी टीम 99 रन ही आउट हो गयी। ये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका सबसे कम स्कोर है. वहीं जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी फाइनल में जगह बनाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वहीं बंगाल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब ने पहले ही ओवर से विकेट लेना शुरु कर दिया। बंगाल के ओपनर सुदीप चटर्जी चौथी गेंद पर ही पेवेलियन लौट गये। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुनील कुमार ने अगले ओवर में बंगाल के सुदीप घरामी को आउट कर दिय। . कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन भी केवल 5 रन ही बना पाये। इसे प्रकार पूरी टीम देखते देखते 99 रन पर आउट हो गयी। गिरजा/ 18 फरवरी ईएमएस 2026