18-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। देश के श्रमिकों, कामगारों , शोषितों, पीड़ितों के लिए सदैव संघर्ष करने वाले इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद डाक्टर जी. संजीवा रेड्डी साहब के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन जबलपुर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने ने कहा कि देश में श्रमिकों, कामगारों, कमचारियों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और श्रम कानूनों के मुद्दों पर सबसे मुखर रहने वाले एकमात्र नेता हैं इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी साहब। उन्होंने नयी श्रम संहिता लागू होने से श्रमिकों, कामगारों के साथ होने वाले भेदभावों, असुरक्षा, निजीकरण और पुरानी पेंशन बंद होने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बेवाक तरीके से शासन के समक्ष सभी सभी श्रम संघों के लेकर प्रमुखता से उठाया है। फेडरेशन ने श्रमिकों के मसीहा इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेड्डी के जन्म दिवस पर सभी को मिष्ठान वितरित कर ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रेड्डी साहब सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रखें, दीघार्यु करें। उनका सुदृढ़ नेतृत्व और मागदर्शन सदैव मिलता रहें। मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश पाठक ने कहा कि रेड्डी साहब के कुशल नेतृत्व, सफल मागदर्शन,सजगता ,सकारात्मक सोच और बेहतरीन प्रयासों से देश में जहां इंटक का वृहद रूप हुआ वहीं मजबूत हुई है। उनके नेतृत्व में श्रमिकों को बेहतर समुचित सुविधाएं मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।आपका कुशल नेतृत्व,मागदर्शन, और आशीर्वाद सदैव हम सबको मिलता रहें। यह हमारा सौभाग्य है। हम सबको उनके कुशल नेतृत्व में संगठन फेडरेशन के माध्यम से श्रमिकों, कर्मचारियों की सेवा करने उनकी समस्याओं और मांगों को उठाने का अवसर मिला है। दिनेश दुबे ने कहा कि नये श्रम संहिता लागू होने के पूर्व ही इंटक अध्यक्ष रेड्डी जी ने इसे श्रमिकों, कामगारों के शोषण का नियम बताया था और वह आज सत्य है। उन्होंने अपने बेहतरीन नेतृत्व से कमचारियों के हित में इतना दमदार संगठन इंटक खड़ा कर दिया है जहां से हर आवाज उठाई जाती है। अनूप वर्मा ने इंटक के इतिहास और मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन की रीति नीति और रेड्डी साहब के नेतृत्व में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उमाशंकर दुबे ने इंटक अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में इंटक के सुदृढ़ और सक्रिय संगठन की श्रमिकों, कामगारों के लिए उठाई जा रही हर आवाज और मुद्दे की जानकारी दी। फेडरेशन के अवनीश तिवारी, जी के यादव, मोहित पटेल, संजय सिंह, एस के चौधरी, योगेश पटेल, राजेश मिश्रा, अजय चौबे, मनोज पाठक, अजय दुबे, दिलीप पाठक, विवेक चौबे, पुष्पराज, एस के साहू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी गण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। .../ 18 फरवरी /2026