अहमदाबाद (ईएमएस)| राज्य के वित्त मंत्री कनू देसाई ने आज विधानसभा में वर्ष 2026-27 का रु. 4 लाख 8 हजार 53 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। इस बजट में मध्यम वर्ग, व्यापारियों, किसानों, युवाओं, वकीलों और खेल क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। * टैक्स में राहत और व्यापार को बढ़ावा टैक्स कटौती के कारण एक वर्ष में गुजरात के नागरिकों को रु.11 हजार करोड़ जीएसटी का लाभ मिलेगा। जोखिम मूल्यांकन के आधार पर 90% जीएसटी रिफंड 7 दिनों के भीतर प्रोविजनल रूप से जारी होगा, जिससे करदाताओं की वर्किंग कैपिटल ब्लॉक नहीं होगी। यदि कोई व्यापारी प्रति माह रु. 2.5 लाख तक टैक्स पास ऑन करता है तो उसे 3 दिन में जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहनों पर 6% मोटर वाहन टैक्स में 5% तक की एक वर्ष की रिबेट जारी रहेगी, जिससे प्रभावी टैक्स दर 1% होगी। इससे नए ई-वाहन खरीदारों को रु. 210 करोड़ की राहत मिलेगी। * अहमदाबाद बनेगा “ओलंपिक रेडी सिटी” कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए रु. 1278 करोड़ का प्रावधान कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद को “ओलंपिक रेडी सिटी” के रूप में विकसित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम का निर्माण आधुनिक मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं खेल, पर्यटन, होटल और सेवा क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर इसके लिए बजट में रु. 1278 करोड़ का प्रावधान किया गया है। * वकीलों के लिए डिजिटल क्रांति राज्य के 1.25 लाख से अधिक वकीलों के हित में: एडवोकेट वेलफेयर फंड के लिए रु. 5 करोड़ 280 से अधिक बार एसोसिएशनों के डिजिटलीकरण हेतु रु. 1.75 करोड़ हाई-लेवल सॉफ्टवेयर, सदस्य प्रबंधन प्रणाली प्रत्येक वकील के लिए मोबाइल ऐप (केस मैनेजमेंट, क्लाइंट मैनेजमेंट, ऑनलाइन पेमेंट) LegalGPT, AI ड्राफ्टिंग, केस समरी और डॉक्यूमेंट ट्रांसलेशन जैसी सेवाएं सभी बार एसोसिएशनों की आधिकारिक वेबसाइट और ई-वीडियो गाइडेंस चैनल * देश की सबसे बड़ी ‘नमो सेंट्रल लाइब्रेरी’ गांधीनगर में गांधीनगर में देश की सबसे आधुनिक और विशाल नमो सेंट्रल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। रु. 100 करोड़ का प्रावधान डिजिटल अध्ययन सुविधाएं * आदिवासी क्षेत्रों में 15 तालुकाओं में भगवान बिरसा मुंडा लाइब्रेरी की स्थापना शिक्षा और युवाओं के लिए बड़े फैसले नमो सरस्वती विज्ञान साधना योजना हेतु रु. 250 करोड़ विज्ञान संकाय में प्रवेश में 19% वृद्धि रोजगार मिशन के लिए रु. 226 करोड़ छात्रवृत्ति की आय सीमा रु. 2.5 लाख से बढ़ाकर रु. 6 लाख आश्रम स्कूल छात्रों की मासिक सहायता रु. 2160 से बढ़ाकर रु. 2500 एलडी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग में रु. 51 करोड़ से आईआईटी मॉडल पर रिसर्च पार्क की स्थापना * ऊर्जा और खनन क्षेत्र में नई पहल कडाणा डैम में रु. 150 करोड़ से फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट अंबाजी कॉपर प्रोजेक्ट: गुजरात की पहली भूमिगत कॉपर-लेड-जिंक खान लिग्नाइट से गैस उत्पादन के लिए अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन तकनीक * डिजिटल गुजरात की ओर बड़ा कदम “गुजरात यूनिफाइड डिजिटल स्टैक” के लिए रु. 100 करोड़ का प्रावधान एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म से सरकारी सेवाएं दस्तावेजों की पुनरावृत्ति में कमी समय और लागत की बचत * पांच नए सैटेलाइट टाउन का विकास मुख्य शहरों का भार कम करने और रोजगार बढ़ाने के लिए: कलोल साणंद सावली बारडोली हीरासर इन क्षेत्रों को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम से जोड़ा जाएगा। * 2026 होगा “गुजरात पर्यटन वर्ष” गुजरात को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए वर्ष 2026 को “गुजरात पर्यटन वर्ष” घोषित किया गया। 1000 टूरिस्ट गाइड को प्रशिक्षण रु. 95 करोड़ का प्रावधान कच्छ के सफेद रण से लेकर सोमनाथ और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पर्यटन को बढ़ावा समग्र रूप से यह बजट विकास, डिजिटल परिवर्तन, खेल अवसंरचना, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार के संतुलित विस्तार की दिशा में एक व्यापक रोडमैप प्रस्तुत करता है, जो गुजरात को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सतीश/18 फरवरी