ब्यावरा,ईएमएस l आलमपुरा गांव के एक परिवार द्वारा ग्रामीणों की लगातार थाने में शिकायत की जा रही है। जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि यह परिवार गांव के किसी भी व्यक्ति की शिकायत कर देता है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। सुरक्षा की मांग को लेकर दो दर्जन से अधिक ग्रामीण सिटी थाने पहुंचे, जहां थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ को आवेदन दिया। आवेदन के माध्यम से गांव के विक्रम पुत्र सुंदर लाल सौंधिया ने बताया कि मंगलवार को वह अपने घर से खेत पर गाय को चारा लेने के लिए गया था। उसी समय गांव के विजय पुत्र दरयाब सौंधिया, महेंद्र पुत्र विजय सिंह, पवन सिंह, अर्जुन सौंधिया, कैलाश बाई पत्नी विजय सौंधिया ने रास्ता रोक लिया। साथ ही मुझसे बोला कि मेरे मकान के सामने से क्यों निकल रहे है। जब मैने कहा कि यह तो रास्ता है। इसी बात को लेकर महेंद्र और विजय के साथ इनके परिवार के लोगों ने मेरे साथ मारपीट की गई। जिससे मुझे चोटें आई है। विक्रम सौंधिया के साथ सभी ग्रामीणों ने सिटी थाना प्रभारी से सुरक्षा की मांग की है। सिटी थाना प्रभारी द्वारा सभी ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी ग्रामीण अपने घर वापस गए। आवेदन देने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। -निखिल/ब्यावरा/18/2/2026