क्षेत्रीय
18-Feb-2026
...


दतिया (ईएमएस) इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम देलुवा में मंगलवार रात एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतिका सुखमारी (38) पत्नी दयाराम प्रजापति ने रात करीब 11 बजे घर के कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उस समय उनका बेटा और बेटी दूसरे कमरे में सो रहे थे। देर रात जब बेटी की नींद खुली और उसकी नजर कमरे की ओर गई, तो मां को फंदे पर लटका देख वह चीख पड़ी। उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों को घटना की जानकारी लगी। सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।