क्षेत्रीय
18-Feb-2026


मुरैना ( ईएमएस ) | राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में संचालित संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत नागरिकों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया प्रभावी रूप से जारी है। अभियान के प्रथम चरण में अब तक कुल 75,881 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है। निराकृत प्रकरणों में से 75,305 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जिनके माध्यम से पात्र हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया है। वहीं 576 आवेदन निर्धारित नियमों के अनुरूप अस्वीकृत किए गए हैं। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पंचायत, नगरीय निकाय एवं जिला स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक भू-धारकों को खसरा-खतौनी का वितरण सुनिश्चित किया जाए।