क्षेत्रीय
18-Feb-2026


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के वृद्धजनों से अयोध्या तीर्थ यात्रा हेतु 24 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आयोध्या की तीर्थ यात्रा हेतु रायसेन जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से 24 फरवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना की पात्रता रखने वाले शहरी क्षेत्र के आवेदक नगरीय निकाय में तथा ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक संबंधित जनपद पंचायत में कार्यालयीन दिवसों, अवधि में आवेदन जमा कर सकते है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रायसेन जिले के 779 तीर्थ यात्री अयोध्या तीर्थ दर्शन के लिए ट्रेन के माध्यम से रवाना होने की संभावित तिथि 11 मार्च है। तीर्थयात्रियों के साथ 16 अनुरक्षक और पांच सुरक्षाकर्मी भी रवाना होंगे। किशोर वर्मा ems रायसेन १८/०२/२०२६