क्षेत्रीय
18-Feb-2026
...


ग्वालियर (ईएमएस) | मुराद थाना क्षेत्र के बंसीपुरा में पतंग उड़ाते समय 14 वर्षीय बालक दो मंजिला मकान को छत से नीचे आ गिरा। परिजनों ने बालक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जेएच में भर्ती कराया जहां उसने आज इलाज के बाद दम तोड़ दिया। शिवम सिंह 14 वर्ष पुत्र सर्वेश सिसंह बघेल निवासी बंसीपुरा मुरार 14 फरवरी को अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। घर दो मंजिल बना हुआ है। पतंग उड़ाने के दौरान शिवम का पैर फिसल गया और यह दो मंजिला मकान की छत से नीचे आकर लिया। शिवम के गिरते ही परिवार में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जेएएच लेकर पहुंचे। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था। चार दिन इलाज होने के बाद भी शिवम की हालत में सुधार नहीं आया और आज बुधवार सुबह उसने अस्पताल में दम दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।