क्षेत्रीय
18-Feb-2026
...


मुरैना (ईएमएस) | मध्यप्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) सीताराम बाथम का बुधवार को मुरैना आगमन हुआ। अपने दौरे के दौरान उन्होंने नवीन कलेक्ट्रेट भवन स्थित सहायक संचालक, मत्स्योद्योग कार्यालय में जिले में संचालित विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर श्री बाथम ने मत्स्य पालन एवं मछुआरों के कल्याण से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मछुआ समुदाय के समग्र विकास हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके पश्चात वे ग्राम छौदा पहुंचे, जहां रामू मांझी एवं स्थानीय मछुआरों द्वारा उनका स्वागत किया गया। श्री बाथम ने उपस्थित मछुआरों को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहायक संचालक, मत्स्योद्योग जिला मुरैना कमल नार्वे सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।