- किशोरी के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा भोपाल(ईएमएस)। शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में पति से अलग होने के बाद अपनी बेटी के साथ रह रही महिला की 17 साल की नाबालिग बेटी के साथ उसके प्रेमी द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक से नजदीकियां बढ़ने पर दोनों साथ में एक ही घर में रहने लगे। महिला की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का खुलासा उस समय हुआ जब वह गर्भवती हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग पिपलानी थानाक्षेत्र में रहती है। पारिवारिक कलह के कारण उसके माता-पिता अलग हो गए थे। पिता दूसरे जिले में जाकर रहने लगे और उन्होंने वहॉ दूसरी शादी भी कर ली। नाबालिग यहां पर अपनी मां के साथ रहती है। पति से अलग होने के बाद मां के आरोपी अजय तिवारी नाम के युवक से नजदीकी संबंध हो गए और वह वह एक साथ में एक ही घर में रहने लगे। इस दौरान अजय महिला की 17 साल की बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। आरोप है की बीते साल अगस्त 2025 के महीने में अकेलेपन का फायदा उठाकर अजय ने नाबालि को जर्बदस्ती अपनी हवस का शिकार बना डाला। बाद में उसने उसे जान से मारने की धमकी देकर चूप रहने को कहा। उसकी धमकी के कारण नाबालिग ने उसकी करतूत के बारे में किसी को नहीं बताया इससे उसकी हिम्मत बढ़ गई और वह उसे धमकाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। दो दिन पहले नाबालिग के पेट में दर्द होने की शिकायत पर मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई। यहां पर चैकअप के दौरान सामने आया की नाबालिग गर्भवती है। मां के पूछने पर बेटी ने बताया कि अजय तिवारी डरा-धमकाकर पिछले 6 महीने से उसके साथ गलत काम कर रहा है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अजय तिवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जुनेद / 18 फरवरी