- प्रेस्टो सॉल्यूशंस की शिवानी को ऑल इंडिया 30वीं रैंक; श्रद्धा माहेश्वरी ने भी टॉप 100 में बनाई जगह :: इंदौर (ईएमएस)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित सीमैट 2026 के परिणामों में इंदौर के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए सफलता का परचम लहराया है। शहर के प्रतिष्ठित संस्थान प्रेस्टो सॉल्यूशंस की छात्रा शिवानी अग्रवाल ने 99.93 परसेंटाइल के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 30वीं रैंक हासिल कर शहर का गौरव बढ़ाया है। वहीं, संस्थान की ही श्रद्धा माहेश्वरी ने 99.80 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया 86वीं रैंक प्राप्त कर अपनी विशिष्ट प्रतिभा को सिद्ध किया। संस्थान के अन्य मेधावी छात्र मुस्कान शुक्ला (99.77%) और सानिध्य गुप्ता (99.48%) ने भी 99 से अधिक परसेंटाइल के विशिष्ट क्लब में जगह बनाई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रेस्टो सॉल्यूशंस के डायरेक्टर अमित सलूजा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों के अटूट परिश्रम और मेंटर्स के पूर्ण समर्पण का प्रतिफल है। सलूजा ने विशेष रूप से रेखांकित किया कि संस्थान की सटीक रणनीति के चलते इस वर्ष नॉन-मैथ्स बैकग्राउंड (गैर-गणित पृष्ठभूमि) वाले विद्यार्थियों ने भी 99+ परसेंटाइल लाकर यह सिद्ध कर दिया है कि सही मार्गदर्शन से किसी भी कठिन लक्ष्य को भेदा जा सकता है। गौरतलब है कि 25 जनवरी को आयोजित हुई इस परीक्षा के अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। संस्थान के बड़ी संख्या में छात्रों ने शीर्ष रैंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों (बी-स्कूल्स) में प्रवेश हेतु अपनी दावेदारी मजबूत की है। प्रकाश/18 फरवरी 2026