भोपाल (ईएमएस) । नगरीय क्षेत्र भोपाल में बालक/बालिकाओं के अपहण के संबंध में उनकी दस्तयाबी हेतु आपरेशन मुस्कान तहत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त महोदय भोपाल श्री संजय कुमार (IPS) एवं अति. पुलिस आयुक्त महोदय, श्री अवधेश गोस्वामी (IPS) द्वारा लगातार निर्देश दिये जा रहे है। उक्त दिशा निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त महोदय, श्री मयूर खण्डेलवाल (IPS) द्वारा थाना टीलाजमालपुरा क्षेत्र से नाबालिग बालक के गुम होने के संबंध मे उसकी शीघ्र दस्यावी हेतु निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अति. पुलिस उपायुक्त महोदय श्रीमती शालिनी दीक्षित (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त शाहजहानाबाद संभाग श्री अनिल वाजपेयी के सतत मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गुम हुए नाबलिग बालक को महज 01 घण्टे तलास कर दस्तयाव करने में सफलता प्राप्त की है। सूचना कर्ता लक्ष्मी नारायण पंथी पिता शोभाराम पंथी उम्र 52 साल निवासी मंझले का किराये का मकान सुनील टेलर के घर के पास काली मंदिर के पास थाना टीलाजमालपुरा भोपाल ने सूचना दिया कि वह दिनाँक 18/2/26 सुबह काम पर गया था एवं अपने नाबालिक बच्चे सौरभ पंथी उम्र 12 साल को घर पर छोड़ गया था वह जब काम से घर आया तो उसका बालग बेटा नहीं मिला जिसे वह अपने मोहल्ला पड़ोस एवं रिस्तेदारों में तलास किया नहीं मिलने पर थाना सूचना देने उपस्थित हुआ की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों अवगत कराया गया, मामला नाबालिग के गुम होने का होने से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर नाबालिक बच्चे को सायबर सेल की मदद से महज 01 घण्टे में चाँदबड़ भोपाल से दस्तयाब कर पिता लक्ष्मी नारायण को सुपुर्द किया गया जिससे पिता के चेहरे पर फिर से खोई हुई खुसी लौट आयी है। सराहनीय भूमिका -थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय, उनि. बी.पी. विश्वकर्मा, प्र.आर. जितेन्द्र झारिया नरेश कुमार, अनिकेत, म.आर. आकांक्षा की सराहनीय भूमिका रही। जुनेद/18फरवरी2026