राज्य
16-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि शहर में ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। कुल चार्जिंग प्वाइंट्स की संख्या 10,000 से अधिक हो गई है, जिसमें हाल के महीनों में 3,000 से अधिक नए जोड़े गए हैं। दिल्ली सरकार ने कहा है कि दिल्ली में ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे में पिछले एक साल में रिकार्ड विस्तार हुआ है और कुल चार्जिंग प्वाइंट की संख्या 10,000 से अधिक हो गई है, जिनमें से 3,000 से अधिक पिछले कुछ महीनों में जोड़े गए हैं। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि शहर में चार्जिंग प्वाइंट की संख्या में तेजी से वृद्धि नई सरकार के तहत नीति-स्तरीय स्पष्टता और त्वरित कार्यान्वयन का परिणाम है। उन्होंने एक बयान में कहा है कि सरकार की ईवी नीति के मसौदे के तहत चार्जिंग बुनियादी ढांचे के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है और हम शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की वृद्धि को पूरा करने के लिए पर्याप्त संख्या में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन सुनिश्चित करेंगे। सूद ने कहा कि बिजली विभाग बढ़ती चार्जिंग मांग को पूरा करने के लिए दिल्ली में बिजली और वितरण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है, जो नई ईवी नीति के कार्यान्वयन के साथ बढ़ने की संभावना है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/16/अप्रैल /2026