मनोरंजन
19-Feb-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। ऐसी ही एक फिल्म है कौन?, जिसे देखने के बाद दर्शक आज भी सन्न रह जाते हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म महज 15 दिनों में शूट हुई थी और इसका पूरा निर्माण एक ही घर के अंदर हुआ था, जो इसे और भी अनोखा बनाता है। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी। इसमें प्रमुख भूमिका में थीं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर। उनके साथ अहम किरदारों में मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह नजर आए थे। फिल्म का हर सीन एक ही लोकेशन एक घर के भीतर शूट किया गया, जिससे कहानी का तनाव और रोमांच और अधिक प्रभावी तरीके से उभरकर सामने आया। सीमित लोकेशन के बावजूद फिल्म में जो सस्पेंस रचा गया, वह आज भी नए दर्शकों को चकित कर देता है। जानकारी के मुताबिक, 1 घंटे 30 मिनट की अवधि वाली इस फिल्म की शूटिंग मात्र 15 दिनों में पूरी कर ली गई थी। जहां आमतौर पर एक फिल्म बनने में महीनों से लेकर वर्षों तक का समय लग जाता है, वहीं इतनी कम अवधि में बनी ‘कौन?’ भारतीय सिनेमा में एक अनोखा उदाहरण मानी जाती है। और तो और, फिल्म में उर्मिला के किरदार का कोई नाम भी नहीं था, जो कहानी में और रहस्य जोड़ देता है। उर्मिला मातोंडकर की परफॉर्मेंस इस फिल्म की मजबूती का सबसे बड़ा आधार थी। उन्होंने अपने करियर में रोमांस, ड्रामा, हॉरर और सस्पेंस जैसी कई शैलियों में शानदार अभिनय किया है। ‘रंगीला’, ‘जुदाई’, ‘सत्या’, ‘पिंजर’, ‘तहजीब’ जैसी फिल्मों में उनका अभिनय खूब सराहा गया। हॉरर और थ्रिलर शैली में भी उन्होंने ‘भूत’, ‘नैना’, ‘दौड़’ और ‘जंगल’ जैसी फिल्मों के जरिए अपनी वेरसाटिलीटी साबित की। उर्मिला ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू किया था और लीड एक्ट्रेस के रूप में दक्षिण भारतीय फिल्मों से शुरुआत की थी। उनकी पहली लीड फिल्म ‘चानक्यन’ थी, जिसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में ‘नरसिम्हा’ से डेब्यू किया। सुदामा/ईएमएस 19 फरवरी 2026