अंतर्राष्ट्रीय
19-Feb-2026
...


सिओल,(ईएमएस)। साउथ कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को गुरुवार को विद्रोह भड़काने का दोषी माना गया। यह मामला 2024 के अंत में देश में लगाए गए मार्शल लॉ से जुड़ा है। यून सुक योल ने 3 दिसंबर की रात को देश में मार्शल लॉ लगाया था। हालांकि भारी विरोध के बाद उन्होंने 6 घंटों के भीतर ही अपना फैसला वापस ले लिया था। इसके बाद उन्हें महाभियोग लगाकर पद से हटाया गया था। उनका यह फैसला कुछ ही समय के लिए लागू रहा, लेकिन इससे देश में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई थी और दशकों से चली आ रही लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे। इस फैसले से देश की राजनीतिक व्यवस्था में भारी तनाव पैदा हो गया था। आलोचकों का कहना था कि इससे साउथ कोरिया की लोकतांत्रिक परंपरा को नुकसान पहुंच सकता है, जो कई दशकों में विकसित हुई है। गुरुवार को अदालत ने उन्हें विद्रोह का नेतृत्व करने का दोषी पाया। हालांकि, सजा से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। आशीष दुबे / 19 फरवरी 2026