- सुसाइड से पहले बनाया वीडियो - अपनी मौत के लिये पत्नी और उसके प्रेमी को बताया जिम्मेदार भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नि के प्रेमी से भाग जाने के बाद तनाव में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक युवक ने आत्महत्या से पहले सुसाइड एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताया है। मिली जानकारी के मुताबिक रतन कॉलोनी करोंद इलाके में रहने वाला पंकज अहिरवार (30) पिता कुंजीलाल अहिरवार निजी कंपनी में गैस सिलेंडर डिलेवरी करने का काम करता था। बुधवार रात करीब 10 पंकज ने अपने घर में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने घटनास्थल की जॉच के बाद शव को पीएम के लिये भेज दिया। बताया गया है कि आत्महत्या से पहले पंकज ने वीडियो बनाये है, इसमें उसने कठर् बातें कहने के साथ ही अपनी पत्नी संध्या और उसके प्रेमी विकास पालकर पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप लगाते हुए दोनो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक ने वीडियो में यह भी जिक्र किया है कि उसकी पत्नी ने गांधी नगर थाने में उसके खिलाफ शिकायत की थी, जिससे लंबे समय तक वह परेशान रहा, उसे कई बार थाने में रखा गया। इन चीजों से परेशान होकर वह अपनी जान दे रहा है। पंकज ने आखिरी वीडियो में बताया कि उसकी पत्नी को उसका प्रेमी विकास अपने साथ खुरई ले गया है। कई बार बुलाने पर भी पत्नी लौटने को तैयार नहीं है। उलटा उस पर ही झूठा आरोप लगाकर जेल में बंद करने की धमकी देती है। मृतक के परिवार वालो का कहना है की संध्या विकास से फोन पर घंटे तक बातें करती थीं। इस बात पर गुस्सा होकर जब पंकज उसे मना करता तब संध्या उल्टे उससे ही विवाद करती थी। बीते दिनो संध्या उसे छोड़कर विकास के साथ रहने चली गई। इससे पंकज काफी मानसिक तनाव में आ गया था, और इसी डिप्रेशन के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी आखिरी वीडियो में भी किया है। परिवार वालो ने पुलिस को सारे वीडियो सौंप दिए हैं। पुलिस का कहना है की शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है, वहीं मामले में आगे की कार्यवाही जांच के बाद की जायेगी। जुनेद / 19 फरवरी