श्योपुर (ईएमएस) कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में आयुष विभाग एवं सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वधान में वरिष्ठ नागरिको के लिये 19 एवं 20 फरवरी को दो दिवसीय नियमित योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज प्रथम दिन गुरुवार को आयुष विभाग द्वारा शिविर का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डाँ जीपी वर्मा के निर्देशन में प्रेरणा वृद्धा आश्रम में किया गया, शिविर मे विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ ओपी. टकसाली सेवा निवृत्त आयुष चिकित्सक द्वारा वरिष्ठजनो को नियमित योग करने के लिए सूक्ष्म आसनो की जानकारी दी व योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर डां. रघुवीर सिंह मीणा, श्री विकास वर्मा (योग प्रशिक्षक), अजय मांझी (योग प्रशिक्षक), डॉ. हेमचन्द आर्य, डॉ. कोशल श्रीवास्तव, श्याम सुन्दर धाकड़, प्रीतम रावत, श्री धर्मेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहें।